फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders angry due to lack of regular international flights from Bhairahawa Gautam Buddha Airport

Maharajganj News: भैरहवा गौतम बुद्ध एयरपोर्ट से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान न होने से भड़के व्यापारी

Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traders angry due to lack of regular international flights from Bhairahawa Gautam Buddha Airport
महराजगंज। नेपाल के भैरहवा गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं होने से नेपाल के व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने रविवार को रूपनदेही में प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय उड़ान नियमित करने की मांग की। नियमित उड़ान न होने से भारतीय क्षेत्र के कारोबारियों को भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

आंदोलन कर रहे अनिल कुमार ज्ञवाली ने कहा कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। एक महीने पहले विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसको लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। हवाई अड्डे को देखते हुए लोग पहले ही होटल और पर्यटन कारोबार में 60 अरब से ज्यादा का निवेश कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें न होने से कारोबारियों को रकम डूबने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

आंदोलन के संयोजक चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर व्यवसायी सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। हालांकि जजीरा और हिमालयन एयरलाइंस गौतम बुद्ध हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती थी। इसका उद्घाटन डेढ़ साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया था, लेकिन इसे लगभग एक साल से बंद कर दिया गया है। वर्तमान में, हवाई अड्डे से बुद्धा, यति, श्री एयरलाइंस के 15 विमान घरेलू उड़ानें संचालित कर रहे हैं। व्यवसायियों की मांग है कि त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काठमांडो से प्रस्थान करने वाली कम से कम 25 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भैरहवा से उड़ान भरने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed