{"_id":"656a373bec5f773eaa0b7f6a","slug":"tractor-trolley-fell-into-canal-driver-died-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10704-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
Sat, 02 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
झुलनीपुर नहर में गिरी गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली।
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग पर टिकुलहिया गांव के सामने शुक्रवार दोपहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बकरी को बचाने में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव निवासी मैतुल्लाह (30) निचलौल शहर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिट्टी लेकर करमहिया गांव जा रहा था। झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित टिकुलहिया गांव के पास सामने अचानक बकरी आ गई। उसे बचाने के चक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में जा गिरी, जिससे मैतुल्लाह की मौत हो गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रधान यादव ने कहा कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पांच माह की गर्भवती है पत्नी नाजमा
मैतुल्लाह वाहन चलाकर पत्नी नाजमा खातून और दो बेटे इसकदर (7) तथा फैजाल (3) का पालन पोषण करता था। घटना को कोसते हुए पड़ोसियों ने कहा कि मैतुल्लाह की पत्नी नाजमा पांच माह की गर्भवती है। तीसरा बच्चा होने से पहले ही उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।