{"_id":"654d341db30bf945af0e1684","slug":"tractor-overturns-in-pit-driver-crushed-to-death-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-9312-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
युवती की शादी तय होने के बाद से नाराज है युवक, युवती की मां से मांग रहा था एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी युवती की मां से रकम मांग रहा था। रकम नहीं देने की दशा में युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि बेटी की शादी कुशीनगर जिले में तय हुई है। शादी की तारीख भी तय है। गांव का ही एक युवक है। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। लगातार उसकी लड़की की शादी कटवाने की धमकी दे रहा है। ऐसा न करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग कर रहा है।
रुपया न देने पर बेटी के ससुराल जाकर शादी काटने की बार-बार धमकी दे रहा है। उसने फोन पर धमकी दी कि रुपया नहीं मिलने पर रास्ते में बेटी के जाते समय उसके ऊपर तेजाब फेंक देगा। लड़की के ससुराल भी फोन करके तरह-तरह की शिकायत कर रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर जांच कर जा रही है।