फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tower construction work stopped demanding compensation

Maharajganj News: मुआवजे की मांग को लेकर टावर निर्माण कार्य रोका

Mon, 10 Nov 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tower construction work stopped demanding compensation
ठूठीबारी। मुआवजे की मांग को लेकर करदह गांव के एक किसान ने अपने खेत में बिजली टावर लगाने से संबंधित संस्था को रोक दिया। इसकी जानकारी राजस्व व पुलिस विभाग को हुई तो मौके पर पहुंच किसान को समझा-बुझाकर टावर लगाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

ग्राम सभा करदह निवासी रामानंद गोंड का गांव के पूरब में खेत है। बताया जाता है कि महराजगंज से ठूठीबारी की तरफ जा रही बिजली टावर किसान रामानंद गोंड के खेत में लगाने का काम चल रहा था। उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान ने बिजली टावर लगाने से रोक दिया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि संबंधित संस्था से शिकायती पत्र मिला था। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच किसान को समझा-बुझाकर उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर टावर निर्माण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed