फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists will get relief from Bhairahawa Integrated Checkpoint

Maharajganj News: भैरहवा एकीकृत चेकपॉइंट से पर्यटकों को मिलेगी राहत

Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tourists will get relief from Bhairahawa Integrated Checkpoint
सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात जवान,और आते जाते यात्री।
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय में युवाओं की ओर बीते मंगलवार को तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पर्यटकों के लिए बनाए गए एकीकृत चेकपोस्ट भी जल गए थे। इसके बाद आवागमन पर रोक लगा दिया गया था। रूपनदेही डीएम कार्यालय ने बुधवार से भैरहवा भंसार कार्यालय के बाहर एकीकृत चेकपॉइंट फिर से शुरू कर रहा है। चेकपोस्ट के संचालन से पर्यटकों के प्रवेश को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। लुंबिनी प्रदेश जिला प्रशासन और सिद्धार्थनगर नगर पालिका अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। रूपनदेही में नेपाल-भारत सीमा पर बेलहिया सिद्धार्थ नगर नगर पालिका-से एकीकृत चेकपॉइंट अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से चालू होगा। रूपनदेही के मुख्य ज़िला अधिकारी डॉ. टोकराज पांडे ने बताया कि चेकपोस्ट को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था बेलहिया सीमा पार से भारत और दूसरे देशों से नेपाल में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई है। इसके लिए लुंबिनी प्रदेश का उ़द्योग, पर्यटन और परिवहन मंत्रालय आवश्यक मानव संसाधन, चेक-इन स्टिकर और संसाधन उपलब्ध कराएगा। जिला प्रशासन कार्यालय को शांति और सुरक्षा व्यवस्था, निरंतर अंतर-एजेंसी समन्वय और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थनगर नगर पालिका चेक-इन कक्षों का निर्माण, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था, सीमा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और संसाधनों का प्रबंधन करेगी। उन्होंने ने बताया कि रूपनदेही के सुरक्षा बल सुरक्षा जांच करेंगे, स्टिकर जारी करेंगे और आवश्यकतानुसार मानव संसाधन और समन्वय सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

नेपाल में बीते सप्ताह हुए आगजनी और हिंसा के बाद प्रशासनिक अधिकारी इसे पटरी पर लाने के लिए जुट गए है। लेकिन अभी भी भारतीय पर्यटक नेपाल नही जा रहे है। मंगलवार को एक भी पर्यटक बस नेपाल पोखरा और काठमांडों के लिए नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed