{"_id":"6aee409e42147dfaf60fc132","slug":"tourists-traveling-to-nepal-will-get-relief-from-repeated-checks-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188730-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल जाने वाले पर्यटकों को बार-बार की जांच से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल जाने वाले पर्यटकों को बार-बार की जांच से मिलेगी राहत
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली-बेलहिया नाके से नेपाल आने-जाने वाले पर्यटकों को जल्द ही बार-बार की जांच और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से राहत मिलने की उम्मीद है। नेपाल की लुंबिनी प्रदेश सरकार बेलहिया सीमा पर पर्यटकों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए एकद्वार प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत नेपाल में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और उनके वाहनों की सभी जरूरी जांच एक ही स्थान पर पूरी की जाएगी। इससे खासकर सड़क मार्ग से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों का समय बचेगा।
शुक्रवार दोपहर लुंबिनी प्रदेश के आर्थिक मामले तथा योजना मंत्री इंद्रजीत थारू और शहरी विकास, ऊर्जा, सिंचाई तथा पेयजल मंत्री संतोष कुमार पांडेय ने सोनौली से सटे बेलहिया स्थित पर्यटक सूचना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को जल्द लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।
मंत्रियों ने कहा कि बेलहिया नेपाल में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए प्रमुख द्वार है। सीमा पर पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवहार से ही नेपाल की पर्यटन संबंधी छवि बनती है। इसलिए यहां की व्यवस्थाओं को पर्यटक अनुकूल बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
मंत्री संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि एकद्वार प्रणाली लागू करने के लिए संबंधित निकायों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके तहत सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल पुलिस, भंसार (सीमा शुल्क) कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम एक ही स्थान पर पर्यटकों और उनके वाहनों की आवश्यक जांच करेगी।
जांच पूरी होने के बाद मिलेगा विशेष कार्ड
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत सभी सुरक्षा और प्रशासनिक एजेंसियों की जांच पूरी होने के बाद पर्यटकों को विशेष कार्ड दिया जाएगा। इसे वाहन पर चस्पा किया जा सकेगा या पर्यटक अपने पास रख सकेंगे। इसके बाद रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर दोबारा जांच के नाम पर वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं होगी। कार्ड से यह पुष्टि हो सकेगी कि संबंधित पर्यटक और वाहन की सीमा पर जरूरी जांच पूरी हो चुकी है।
भारतीय पर्यटकों को मिलेगा विशेष लाभ
सोनौली-बेलहिया सीमा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भैरहवा, लुंबिनी, बुटवल, पोखरा और काठमांडू सहित नेपाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए आवागमन करते हैं। अलग-अलग सुरक्षा और प्रशासनिक एजेंसियों की जांच के कारण कई बार उन्हें रास्ते में समय गंवाना पड़ता है। एकद्वार प्रणाली लागू होने से भारतीयों के साथ अन्य विदेशी पर्यटकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भी बेलहिया प्रमुख प्रवेश द्वार है। ऐसे में पर्यटक सूचना केंद्र का प्रभावी संचालन और एकद्वार प्रणाली का क्रियान्वयन सीमा पर पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे सोनौली-बेलहिया सीमा को सुविधाजनक अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।