{"_id":"658ae711e87f435a5f02705f","slug":"tourists-are-traveling-at-night-to-avoid-traffic-jams-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12551-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जाम से बचने के लिए पर्यटक रात में कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जाम से बचने के लिए पर्यटक रात में कर रहे सफर
Tue, 26 Dec 2023 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। काठमांडो और पोखरा को देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से जोड़ने वाली नेपाल की मुख्य सड़क मुगलिग के रास्ते आगे जाने पर दिन में चार घंटे आवागमन पर रोक है। इसके कारण काठमांडो से भैरहवा आने-जाने वाले यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक रात में सफर कर रहे हैं। इस सड़क से हर दिन करीब 15,000 वाहन गुजरते हैं। शनिवार से चार घंटे मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
मंगलवार को काठमांडो जाने वाले यात्री सुदेश पाल, अर्जुन, प्रतीत निवासी हरियाणा सुबह आठ बजे सोनौली पहुंच गए, लेकिन नेपाल ट्रेवेल्स एजेंसी के एजेंटों ने दोपहर बाद जाने की सलाह दी। काठमांडो जाने वाले मालवाहक ट्रकों को नेपाल नवलपरासी जिले के दाउनने के आगे रोक दिया जा रहा है। बीरगंज से आने वाले वाहनों को हेतोंडा और काठमांडो से आने वाले वाहनों को भक्तपुर में रोक दिया जा रहा है। नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर तुईन नदी पर पुल बनाने के लिए एक दीवार को काटा जा रहा है। इसमें दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रास्ता बंद रहेगा।
अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ वाली जगह पर पुल बनाना है। इसलिए परिवहन सेवा बंद कर काम शुरू कर दिया गया है। चितवन और तनहु की ओर छह अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
नागाढुंगा-मुगलिग सड़क परियोजना पश्चिम खंड के सूचना अधिकारी कृष्ण आचार्य ने बताया कि नारायणगढ़ से मुगलिग की ओर जाने वाले वाहनों में यात्री वाहन पांढरकिलो बाजार से जुगेड़ी तक सुबह 10:40 बजे तक चल सकते हैं। जबकि मालवाहक वाहनों के लिए भतेरी जंगल से रामनगर तक सुबह 11:30 बजे तक चलेंगे। काठमांडों से आने वाले यात्री वाहनों को मुगलिन बाजार से मनकामना केबल कार तक सुबह 11:55 बजे तक और मालवाहक वाहनों को 11:45 बजे तक चलने की अनुमति है।