हक के लिए राज्य कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
महराजगंज। 17 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस निकालने के उपरांत कर्मियों ने मांगों से संबंधित व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
परिषद के अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के विकास व स्वच्छ शासन में अपना योगदान दे रहे हैं लेकिन उनके हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। यदि कर्मियों के हितों की अनदेखी की गई तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने यदि सरकार ने इस विरोध के बाद भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा तथा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जुलूस में विजय प्रताप सिंह, राजीव शर्मा, डॉ. प्रज्ञानंद सागर, मानवेंद्र वरुण, रामसरन गुप्त, देवेश पांडेय, बकाउल्लाह अंसारी, राकेश चौधरी, लालजी तिवारी, राजीव कुमार, कमलेश चौरसिया, प्रशांत तिवारी, शेषनाथ यादव, अरविंद पांडेय, आदित्य प्रताप सिंह, प्रियंका, सरोजमणि, मीरा पासवान, रमेंद्र शुक्ला, कैलाश दूबे आदि मौजूद रहे।