{"_id":"683611b632d1b8054e020df7","slug":"toppers-will-tell-you-the-method-of-studying-in-summer-camp-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150187-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समर कैंप में टाॅपर\nबताएंगे पढ़ाई का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समर कैंप में टाॅपर बताएंगे पढ़ाई का तरीका
Wed, 28 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूल के टापर्स अब अन्य विद्यार्थियों को तैयारी और पढ़ाई के संबंध में टिप्स देंगे। समर कैंप के दौरान नया सवेरा कार्यक्रम के तहत टापर्स बच्चों को सप्ताह में दो दिन आमंत्रित किया जाएगा और वह बच्चों को तैयारी का तरीका सिखाएंगे।
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव के स्तर से पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने पत्र जारी कर दिया है। जनपद में कुल 278 स्कूलों का संचालन है जिसमें 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। समर कैंप 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए जहां अनिवार्य किया गया है वही अन्य स्कूलों के लिए ऐच्छिक किया गया है, लेकिन टापर्स को नया सवेरा कार्यक्रम के तहत किसी भी माध्यमिक स्कूल में सप्ताह में दो दिन आमंत्रित किया जा सकता है।
माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए यूपी बोर्ड के टापर्स की मदद ली जाएगी। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा में टॉपर रहे मेधावियों को समर कैंप में आमंत्रित किया जाएगा। संवाद