{"_id":"627ea8e6ab1725372e566acd","slug":"took-vacine-before-summer-vacation-maharajganj-news-gkp4367673147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मावकाश से पूर्व कराएं टीकाकरण अन्यथा रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मावकाश से पूर्व कराएं टीकाकरण अन्यथा रुकेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मावकाश से पूर्व कराएं टीकाकरण अन्यथा रुकेगा वेतन
महराजगंज। जिले में यूपी बोर्ड से संचालित होने वाले सभी 244 माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों को ग्रीष्मावकाश से पूर्व संबंधित विद्यालय के विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण पूर्ण कराना होगा। 12 से 14 वर्ष आयु तक के विद्यार्थियों को जहां पहली डोज देने का कार्य किया जाएगा, वहीं 15 एवं उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों को दूसरी डोज लगाने पर जोर होगा। ऐसा न किए जाने पर दोषियों का वेतन भी रोका जाएगा।
शासन की ओर से 12 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों को भी त्वरित रूप से टीका लगाए जाने की पहल की जा रही है। उद्देश्य है कि समय से विद्यार्थियों को टीकाकरण करा दिया जाए, जिससे कि भविष्य में आने वाले किसी प्रकार की चुनौतियों से निपटा जा सके। ऐसे में जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों को 12 से 14 वर्ष के विद्यार्थियों को प्रथम डोज लगवाने तथा 15 व उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को दूसरा डोज लगवाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
----------
जिले के 244 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 12 वर्ष से 14 वर्ष के विद्यार्थियों को पहली डोज तथा 15 वर्ष से ऊपर आयु के विद्यार्थियों को कोविड से बचाव संबंधी दूसरा डोज लगवाना है। सभी प्रधानाचार्य अपने दायित्वों को पूरी तत्परता से निभाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक