{"_id":"67c363d89684fd3157048f31","slug":"took-the-land-on-salepillars-were-also-installed-now-the-opponents-are-not-letting-us-occupy-it-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143764-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन बैनामा लिया...पिलर भी लगा अब कब्जा नहीं करने दे रहे विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन बैनामा लिया...पिलर भी लगा अब कब्जा नहीं करने दे रहे विरोधी
Sun, 02 Mar 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जमीन बैनामा लिया गया है। पिलर भी दोनों तरफ लगा है। अब विरोधी जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जमीन की बिक्री करने वाले भी कुछ नहीं कर रहे हैं। जमीन में रकम फंस चुकी है। घर नहीं बनेगा तो जमीन खरीदने का क्या मतलब है।
ये बातें सिसवा कस्बे के रहने वाले रमेश मद्धेशिया ने कही। वह शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी समस्या से संबंधित पत्रक सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका महराजगंज के शास्त्री नगर वार्ड में 4.5 डिस्मिल जमीन बैनामा लिया गया है।
इसमें बैनामा के समय पिलर लगाया गया था, लेकिन जमीन बेचने वाले और उनके पटीदारों की ओर से जमीन पर काबिज नहीं होने दिया जा रहा है। अगर जमीन पर निर्माण कार्य कराने जा रहे तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
समस्या सुनने के साथ जिलाधिकारी संबंधित अधिकारी को समाधान कराने के लिए निर्देशित किया। सदर तहसील सभागार में अधिक संख्या में फरियादी जुटे रहे। सभी की समस्याओं को क्रमश सुना गया। वहीं लक्ष्मीपुर कुर्मी टोला के रहने वाले रामप्रीत ने बताया कि दो एकड़ जमीन खेतीबाड़ी होती है, लेकिन गांव के दबंग लोग खेत में कब्जा करके श्मशान घाट बनवा दिए हैं।
बीते एक साल से दौड़ रहा हूं। रामप्रीत ने बताया कि स्टे भी लिया गया है। कई बार अधिकारियों को पत्रक दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घुघली थाना क्षेत्र के बिराइचा टोला टेढ़वा में खेत है। यहीं श्मशान घाट बनवा दिया गया है। कतार में सोहरौना गांव के रामप्रीत दिखे। उन्होंने झोले से प्रार्थना पत्र निकालते हुए कहा कि बैनामा में गड़बड़ी हुई है। वर्ष 2021 से दौड़ लगा रहा हूं। समस्या पता नहीं कब तक दूर होगी। उन्होंने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर रोष प्रकट किया।