फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Took money in the name of land sale deed, now threatening

Maharajganj News: जमीन का बैनामा करने के नाम पर ली रकम, अब दे रहा धमकी

Sun, 21 Sep 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Took money in the name of land sale deed, now threatening
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को जमीन देने का भरोसा देकर उससे दो लाख 27 हजार रुपये ले लिए गए। चार महीने बीत जाने के बाद न तो उसे जमीन मिली और न ही आरोपी उसका पैसा वापस कर रहा है। पीड़ित युवक पुलिस चौकी का चक्कर लगा रहा है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमवा निवासी मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि पिपरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने नहर की पटरी के बगल में तीन डिसमिल जमीन का बैनामा करने का वादा कर दो लाख 27 हजार रुपये ले लिए। तय समय बीत जाने के बाद भी न तो जमीन का बैनामा किया और न ही पैसा वापस किया। पीड़ित मुर्तुजा अंसारी का कहना है कि उन्होंने पूरे विश्वास के साथ सौदे की रकम अदा की थी। वहीं आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही रजिस्ट्री कर दी जाएगी, लेकिन अब वह टालमटोल कर रहा है। पीड़ित ने जब कई बार रकम या जमीन की मांग की, तो आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कई बार आपसी स्तर पर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर ठगा गया। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आरोपी खुलेआम डराने-धमकाने पर उतारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed