फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Took information from pregnant women about availability of food

Maharajganj News: प्रसूताओं से भोजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली

Tue, 21 Jan 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 Jan 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Took information from pregnant women about availability of food
महराजगंज। जिले में प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित कायाकल्प असेसमेंट के तहत तीन सदस्यीय टीम ने जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। तीन सदस्यीय टीम में डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. कमलेश, डॉ. शिशिर कुमार ने अस्पताल के रख-रखाव, सफाई, बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण, दवाओं के वितरण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा की जांच की। यहां उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत का आकलन किया और प्रसव कक्ष में जाकर प्रसूताओं से भोजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि प्रसव के दौरान महिलाओं को कोई असुविधा न हो और उन्हें उचित पोषण मिल सके।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि दवाओं का स्टॉक सही तरीके से रखा गया है और मरीजों को समय पर दवाएं मिल रही हैं। साथ ही, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति पर ध्यान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed