फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Took information about preparations for plantation

Maharajganj News: पौधरोपण की तैयारियों की जानकारी ली

Fri, 19 Jul 2024 09:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jul 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Took information about preparations for plantation
महराजगंज। नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव राजस्व और आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पी. गुरू प्रसाद ने 20 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। नोडल अधिकारी ने जनपद के पौधरोपण लक्ष्य, पौधों की उठान और पौधरोपण स्थल पर तैयारियों की विभागवार जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने तारबंदी और बायो फेंसिंग करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने सभी पौधों की हरितिमा ऐप के माध्यम से जियो टैगिंग करते हुए पौधरोपण संबंधी डेटा को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने नोडल अधिकारी को अवगत करते हुए बताया कि जनपद का पूर्व लक्ष्य 3827920 था जो शासन द्वारा बढ़ाकर 3976104 कर दिया गया है। सुबह छह बजे से पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक पर 01 जिलास्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की मुख्य पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के गोसदन मधवलिया में एक नंदन वन, जनपद के शिवपुर रेंज और निचलौल रेंज (पथलहवां) ने मैत्रेयी वन, एसएसबी द्वारा वीर वन और पांच नगर निकायों में मियावकी रोपित किया जाएगा। चौक में अमलताश और गुलमोहर के पौधों से युक्त एवेन्यू में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 13 अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पीडब्ल्यूडी द्वारा एवेन्यू पौधरोपण किया जायेगा।

--------------------------
आज जनपद प्रभारी मंत्री करेंगे पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम थीम के अनुसार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयाल सुबह आठ बजे एसएसबी कैंप में वीर वन का रोपण कार्यक्रम से होगा। तत्पश्चात चौक में मियावाकी विधि से कराए गए पौधरोपण का निरीक्षण होगा। निचलौल स्थित गोसदन मधवलिया में गोपूजन एवं गोवंश को हरा चारा व नंदनवन रोपण का कार्यक्रम संपन्न होगा। पथलहवा ग्राम में मैत्रेयी वन के नाम से पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, प्रभारी डीएफओ अर्शी मालिक, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी राम दरश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed