{"_id":"67052f3de69ed3f56f0f69f7","slug":"took-20-samples-instructions-not-to-sell-three-week-old-buckwheat-flour-maharajganj-news-c-206-1-go11002-133151-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 20 नमूने लिए, तीन सप्ताह पुराना कुट्टू का आटा न बेचने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 20 नमूने लिए, तीन सप्ताह पुराना कुट्टू का आटा न बेचने के निर्देश
Tue, 08 Oct 2024 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। टीम ने डेयरी, किराना स्टोर्स, रेस्टोरेंट समेत अन्य इकाईयों का निरीक्षण कर 20 नमूने लिए। बाद में उसे जांच के लिए भेज दिए। साथ ही तीन सप्ताह पुराना कुट्टू का आटा न बेचने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम निरीक्षण के लिए मथुरानगर पहुंची। टीम ने यहां की डेयरी से पनीर, मिष्ठान की दुकान से खोया और किराना स्टोर्स से छुहारा, साबूदाना और मूंगफली तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। टीम ने फरेंदा के सिविल लाइंस चौराहा स्थित रेस्टोरेंट से पनीर, प्रोविजन स्टोर्स से कुट्टू के आटे का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा की टीम ने नौतनवा स्थित एक रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर मटर-पनीर की सब्ज़ी का नमूना लिया। लक्ष्मीपुर और पिपरा रसूलपुर स्थित बाल पुष्टाहार इकाईयों का निरीक्षण किया। इकाईयों से टीम ने 12 निगरानी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। निरीक्षण टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी केके उपाध्याय के अलावा अंकित सिंह, हंसराम प्रसाद रंजनी मौर्य व रंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ. टीआर रावत ने बताया कि दुकानों और खाद्य निर्माण इकाइयों के निरीक्षण अभियान में कुल 8 नमूने और 12 निगरानी नमूने लेकर जांच के लिए भेज गया है। साथ ही व्यापारियों को सतर्क किया गया है वह तीन सप्ताह पुराने, खुले और बिना मूल्य छपे कुट्टू का आटा न बेचें।