फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toilets lock down

पडताल

Sat, 11 Jun 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
toilets lock down
शौचालयों में ताला, खुले में शौच जाना मजबूरी
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सामुदायिक शौचालयों का आधा अधूरा कार्य कराकर पूर्ण करा दिया गया है जिसके चलते वर्षों बाद भी इन शौचालयों में ताला लटक रहा है। शौचालयों में ताला लटकने से ग्रामीणों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को पड़ताल में अधिकांश गांवों के सामुदायिक शौचालयों पर ताला लटका मिला।
मोजरी गांव में सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका था। शौचालय के पास पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीण रामबेलास ने बताया कि एक वर्ष पहले शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी भी शौचालय का कार्य अधूरा है। शौचालय के छत पर बगैर मोटर और बिजली कनेक्शन के टंकी लगा दी गई है। जिसके चलते शौचालय में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

मुसहर बस्ती भेड़ियारी के टोला कटान में भी सामुदायिक शौचालय का यही हाल रहा। ग्रामीण गीता देवी ने बताया कि शौचालय का फर्स नहीं बना है। बगैर मोटर लगे शौचालय के छत पर पानी टंकी लगा दी गई। शौचालय का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं है। जिसके चलते शौचालय नहीं खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेड़हवा गांव के सामुदायिक शौचालय का हालात तो सबसे खराब देखने को मिली। ग्रामीण विनोद ने कहा कि यहां पर जिम्मेदारों द्वारा बगैर मोटर और बिजली कनेक्शन के शौचालय के छत पर ईंट की टंकी बनवा दी। इतना ही नहीं, शौचालय में सीट और टाइल्स भी नहीं लगा है। जिसके चलते ताला लटकता रहता है। सिधावें गांव के सामुदायिक शौचालय का हालात भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, क्योंकि यहां पर भी ताला लटका रहा।

क्षेत्र में कितने सामुदायिक शौचालय संचालित है उन्हें इनकी जानकारी नहीं है। फिलहाल एडीओ पंचायत से जानकारी लेकर ताला लटक रहे शौचालयों को संचालित कराया जाएगा।
चंद्रशेखर कुशवाहा, बीडीओ, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed