फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Toilet, housing issue raised in open meeting

Maharajganj News: खुली बैठक में उठा शौचालय, आवास का मुद्दा

Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Toilet, housing issue raised in open meeting
ग्राम विकास अधिकारी 15 सितंबर तक आवास सूची तैयार करने के लिए दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती लेदी रामचंद्रही गांव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रमिला देवी की अध्यक्षता में सोमवार को खुली बैठक हुई। शौचालय, आवास के मुद्दे पर ग्रामीणों और जिम्मेदारों के बीच काफी देर तक बहस हुई। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।


ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास, शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों से मिलने वाली शिकायतों को दर्ज कर जल्द समस्याओं को निस्तारण करने के लिए आश्वासन दिया। बैठक में ग्रामीणों ने सबसे अधिक शिकायतें आवास से संबंधित की। ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को 15 सितंबर तक पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर सचिवालय पर चस्पा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रोजगार सेवक निलरतन पटेल, प्रधान पति दिनेश कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा और निर्मला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed