{"_id":"679bca01a3424757330d82d4","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-a-job-abroad-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141598-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश में नौकरी पाने के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश में नौकरी पाने के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका
Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का आज आखिरी मौका है। शुक्रवार रात 11:59 बजे तक आवेदन करने वालों को जर्मनी, जापान और इजराइल में नौकरी का मौका मिल सकेगा।
आवेदन के इच्छुक युवाओं को रोजगारसंगमडाटयूपीडाटजीओवीडाटइन पर सिर्फ अपनी योग्यता का विवरण देते हुए पंजीकरण करना है। इस प्रक्रिया से ही उनका आवेदन हो जाएगा। 18 वर्ष से 40 वर्ष के युवा इसके लिए पात्र होंगे। सेवा योजन विभाग ने पिछले वर्ष प्रदेश के 5000 युवाओं को निर्माण प्रशिक्षण दिलाकर इजराइल भेजा। इसमें जिले के 50 युवा शामिल हैं।
अब नये वर्ष में एक बार फिर जर्मनी, जापान और इजराइल ने प्रशिक्षित युवा श्रम शक्ति की डिमांड है। मांग के अनुरूप चयन के लिए विभाग ने जनवरी माह का मौका उपलब्ध कराते हुए युवाओं को पंजीकरण के लिए निर्देश दिया था। इच्छुक आज रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग डिग्री, डिप्लोमाधारियों के लगभग 700 पद हैं, जिनकी जरूरत जर्मनी के अस्पताल, पुनर्वास केंद्रों के लिए है।
विज्ञापन
सप्ताह में 5 दिन आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करनी होगी। इसी प्रकार जापान के लिए 250 पद नर्सिंग केयरटेकर के लिए है। इजराइल में डिलेवरी बॉय और मेडिकल सेक्टर के लिए 5000 वैकेंसी है। इच्छुक युवाओं को चयन के बाद 15 दिन का प्रशिक्षण भी सेवायोजन विभाग दिलाकर अंग्रेजी और संबंधित देश की स्थानीय भाषा में पारंगत करेगा और वीजा पासपोर्ट उपलब्ध कराएगा।
रोजगार मिशन के अंतर्गत सरकार युवाओं को नौकरी उपलब्ध करा रही है। युवाओं को विदेश में नौकरी का सपना पूरा करने का मौका मिल रहा है। इच्छुक आज रात 11:59 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
-ईशान प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी