फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   To hide the Hawala amount, after the robbery, the amount was declared as only Rs 2 lakh.

Maharajganj News: हवाला की रकम छिपाने के लिए लूट के बाद महज दो लाख बताई थी रकम

Sat, 21 Oct 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
To hide the Hawala amount, after the robbery, the amount was declared as only Rs 2 lakh.
हवाला की रकम छिपाने के लिए लूट के बाद महज दो लाख बताई थी रकम
बदमाशों के पास बरामद हुए 56 लाख रुपये, मोटी रकम की बरामदगी ने हवाला का रकम होने के शक को यकीन में बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीते 10 अक्तूबर को फरेंदा जंगल में हुए दो लाख की लूट की घटना का खुलासा हुआ, लेकिन पुलिस ने 56 लाख की रकम बरामद कर सबको चौंका दिया। पुलिस जांच के दौरान से ही इस प्रकरण को हवाला से जोड़कर देख रही थी। मोटी रकम की बरामदगी ने पुलिस को शक को यकीन में बदल दिया है। पुलिस अभी इस प्रकरण की छानबीन में जुटी है। गोरखपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव के साथ लूट की घटना हुई थी। वह अपने साथी रामआशीष साहनी के साथ नौतनवां जा रहे थे। दोनों ने असलियत छिपाते हुए लूट की रकम को कम बताई थी।
पुलिस के अनुसार, लूट की घटना के बाद दोनों युवकों ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन छानबीन में मिले क्लू के आधार पर पुलिस को हवाला की रकम होने की जानकारी मिली। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़िया मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार हुए तो पूरी कहानी सामने आ गई। बीते 10 अक्तूबर को अर्जुन यादव मोहल्ला शास्त्री नगर थाना गोरखनाथ, जिला गोरखपुर की ओर से एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें बताया गया कि बेटा अभिमन्यु यादव अपने मित्र रामआशीष साहनी के साथ सुबह करीब सात बजे दो लाख रुपये बैग में लेकर अपने घर से एक जानने वाले के घर नौतनवा के लिए जा रहा था। ज्योंही लेहड़ा जंगल पहुंचा तो दो अज्ञात व्यक्ति बाइक सवार ने हमला कर और बाएं जांघ में गोली मार दी और दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

-----------------------
यह है मामला

--गोरखपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव अपने साथ रामआशीष साहनी को लेकर 10 अक्तूबर की सुबह गोरखपुर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज जंगल में पीछे से बाइक दो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। फायरिंग में अभिमन्यु की जांघ में गोली लगी थी। हवाला के रकम को छुपाने के लिए उसने केवल दो लाख रुपये के बारे में ही सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

56 लाख नकद व 12 लाख के आभूषण बरामद

मुठभेड़ के बाद अपराधियों के पास से दो असलहा, 56 लाख नकदी, 275 ग्राम सोना व 1150 ग्राम चांदी बरामद हुई। करीब 12 लाख के आभूषण बरामद हुए हैं। लूट की घटना के बाद पीड़ित पुलिस की पूछताछ में लूट की रकम दो लाख बता रहे थे, लेकिन पुलिस लूटी गई रकम अधिक होने के एंगल पर भी जांच पड़ताल कर रही थी। हवाला कारोबार से जुड़ी रकम का भी एंगल पुलिस जोड़कर चल रही थी।

---------------

लूट का खुलासा करने में जुटी थीं नौ टीमें

लूट कांड से जुड़े अपराधियों के पकड़े जाने पर एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही टीम जांच में जुटी थी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी , स्वाट व सर्विलांस के साथ नौ टीमें लगाई गई थी। घायल सिपाही व दोनों बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया है।

-----------------------

टीम के लिए घोषित इनाम राशि

पुलिस टीम को घटना का अनावरण करने पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर ने 1,00000 रुपये, पुलिस महानिरीक्षक 50,000 रुपये व पुलिस अधीक्षक 25000 रुपये इनाम दिया है।
-----------------------------
पुलिस को सूचना देने के बजाय चला गया इलाज कराने
घायल अभिमन्यु यादव स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 को तत्काल सूचना देने के बजाय कैम्पियरगंज प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने चला गया। इस वजह से पुलिस को शक हुआ तो गहन छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने हर एंगल पर जांच की तो प्रथम दृष्टया हवाला रकम होने के बारे में पता चला। इस दिशा में टीम छानबीन कर रही है। जांच के बाद असल तस्वीर सामने आएगी।
---------------------
गिरफ्तार लुटेरों में दो गोरखपुर के निवासी
विकास निवासी ग्राम जंगलधूसड़ थाना पिपराइच जिला गोरखपुर, प्रवीण निवासी वार्ड नं.आठ, नौतनवा, राम प्रवेश राजभर निवासी ग्राम बिछिया जंगल तुलसी थाना शाहपुर गोरखपुर, विद्या सागर निवासी ग्राम मुजरी थाना पनियरा जनपद महराजगंज को जेल भेजा गया।

-----------------
आरोपी प्रवीण का आपराधिक इतिहास
थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज, थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज, थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर, थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
--------------------
आरोपी रामप्रवेश का आपराधिक इतिहास
थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर में लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।
-------------------------------
हवाला कारोबार का अहम किरदार पुलिस की गिरफ्त से बाहर
इस प्रकरण में रकम की बरामदगी से यह प्रतीत हो रहा है कि रकम हवाला के जरिए कहीं जा रहा था। इस पूरे खेल का अहम किरदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। लूट की घटना के दौरान घायल युवक की पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है, इस पर पुलिस काम कर रही है, लेकिन कुछ सटीक जानकारी नहीं मिली है। किसके जरिए यह हवाला का नेटवर्क संचालित हो रहा था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों युवक किसके कहने पर रकम लेकर कहां जा रहे थे, इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि अभी तो जांच की जा रही है। पूरी तरह से जांच के बाद ही सटीक कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed