फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tiranga Shaurya Yatra taken out on the success of Operation Sindoor

Maharajganj News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Shaurya Yatra taken out on the success of Operation Sindoor
सदर ब्लॉक से तिरंगा यात्रा में शामिल एनसीसी कैडेट।
महाराजगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शनिवार को शहर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता, और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने का प्रतीक बनी।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सदर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक स्थल से हुई। यहां केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय आदि ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। यात्रा का समापन सक्सेना तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्माता समिति के सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा की भारत ने हमेशा शांति और भाईचारे की राह को चुना है, लेकिन जब देश की सुरक्षा और नागरिकों की जान की बात आती है, तब भारत किसी भी हद तक जाकर अपने लोगों की रक्षा करता है। पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की नृशंस हत्या के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा की धर्म पूछकर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed