फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ticket window at Naikot Halt station closed; passengers inconvenienced.

Maharajganj News: नईकोट हॉल्ट स्टेशन की टिकट खिड़की बंद, यात्री परेशान

Sun, 28 Jun 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ticket window at Naikot Halt station closed; passengers inconvenienced.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के नईकोट रेलवे हॉल्ट स्टेशन की टिकट खिड़की बंद होने के चलते शनिवार को यात्री बगैर टिकट ट्रेन से यात्रा करने को मजबूर हो गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आए दिन क्षेत्रवासियों की ओर से इस तरह की मौखिक शिकायतें मिलती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अंधेरे में ट्रेन यात्री बंद टिकट खिड़की के पास टिकट पाने के लिए खड़े हैं। नौतनवा की तरफ से गोरखपुर जा रही ट्रेन हॉर्न बजाते स्टेशन पर पहुंचने वाली है। एक युवक के पूछने पर यात्री बता रहे हैं कि वे यहां टिकट के लिए 6 बजे से खड़े हैं, मगर टिकट खड़की बंद है। ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हो जाने के बाद भी टिकट खिड़की नहीं खुलती है और यात्री यह कहते हुए ट्रेन में चढ़ रहे हैं कि टिकट नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

वाणिज्य अधीक्षक नौतनवा अनिल का कहना है कि खिड़की बंद होने की सूचना मिली है। टिकट ठेकेदार से बात हुई है। उन्होंने लिखित में बताया कि उनका तबीयत अचानक खराब हो गया था। तबीयत अधिक खराब होने के कारण उन्हें टिकट देने के बाद खिड़की बंद कर दवा लेने जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed