{"_id":"684733416c90c250390a7c9a","slug":"three-youths-involved-in-love-jihad-with-the-help-of-social-media-were-caught-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-151421-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, गोरखपुर से युवतियों को ले जा रहे थे नेपाल- जानिए कैसे आए पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, गोरखपुर से युवतियों को ले जा रहे थे नेपाल- जानिए कैसे आए पकड़ में
Tue, 10 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:47 AM IST
सार
आरोपी अयान खान, बासित खान और मोहम्मद अरबाज निवासी आजमगढ़ दो साल से सोशल मीडिया पर किशोरी और युवतियों से दोस्ती कर पहले प्रेम जाल में फंसाते थे। बताया गया है कि तीनों युवक लड़कियों को गोरखपुर बुलाकर नेपाल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
लव जिहाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया था। पहले जौनपुर की एक युवती जो मुंबई में काम करती है उसे युवकों ने फंसाया और उसके माध्यम से गोरखपुर की दो किशोरियों को प्रेम जाल में फंसा कर नेपाल जा रहे थे। इन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी और पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
लव जिहाद
- फोटो : Amar ujala
परिजनों को सूचित कर थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे भाजपा कार्यकर्ता प्रेम जायसवाल, धीरज मद्देशिया, गुरु कुमार सहित कई लोग सोनौली बस डिपो के पास नगर भ्रमण पर थे।
इस दौरान तीन युवक तीन लड़कियों के साथ पगडंडियों के रास्ते नेपाल की तरफ जाते दिखे। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस दौरान तीन युवक तीन लड़कियों के साथ पगडंडियों के रास्ते नेपाल की तरफ जाते दिखे। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला तीनों घर से भाग कर तीन मुस्लिम युवकों के साथ नेपाल जा रही हैं। इसमें एक युवती और दो किशोरी हैं। दो किशोरियां गोरखपुर और एक लड़की जौनपुर की रहने वाली है।
जबकि तीनों युवक आजमगढ़ जिले के रहने वाले वाले हैं। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस उन्हें बॉर्डर के करीब से पकड़ कर गोरखपुर और जौनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी है। भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बताया कि मामला लव जेहाद का है।
जबकि तीनों युवक आजमगढ़ जिले के रहने वाले वाले हैं। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस उन्हें बॉर्डर के करीब से पकड़ कर गोरखपुर और जौनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी है। भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बताया कि मामला लव जेहाद का है।
आरोपी अयान खान, बासित खान और मोहम्मद अरबाज निवासी आजमगढ़ दो साल से सोशल मीडिया पर किशोरी और युवतियों से दोस्ती कर पहले प्रेम जाल में फंसाते थे। बताया गया है कि तीनों युवक लड़कियों को गोरखपुर बुलाकर नेपाल लेकर जा रहे थे।
कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों ने लड़कियों से दोस्ती की जिसमें गोरखपुर की दो लड़कियां किशोरी है। गोरखपुर पुलिस और लकड़ी के परिजनों को सूचित किया गया है।
कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों ने लड़कियों से दोस्ती की जिसमें गोरखपुर की दो लड़कियां किशोरी है। गोरखपुर पुलिस और लकड़ी के परिजनों को सूचित किया गया है।