{"_id":"6a135a539e8908ed4f061497","slug":"three-youths-accused-of-gang-raping-a-teenager-at-gunpoint-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177915-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन युवकों पर तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन युवकों पर तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
18 मई की घटना, शौच के लिए गई किशोरी को उठा ले गए थे तीनों आरोपी
घटना का वीडियो बनाकर लोगों दो दिखा रहे थे आरोपी युवक, मां की पूछताछ में किशोरी बताई सच्चाई
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में एक 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात 18 मई की बताई जा रही है।
पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। घर में शौचालय नहीं है। उसकी बेटी 18 मई की रात शौच के लिए बाहर गई थी। वहां मौजूद गांव के तीन युवक उसको जबरिया उठा ले गए और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके कपड़े उतरवा दिए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
आरोप है कि तीनों युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। उनकी धमकी से किशोरी सहम गई। इसके बाद वह घर पर वापस आकर सो गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि इसके बाद युवक गांव में घूम-घूमकर अपने दोस्तों और अन्य को किशोरी का वीडियो दिखाने लगे। इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो उसने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद किशोरी ने सारी बात बताई।
विज्ञापन
रविवार को पीड़िता की मां ने किशोरी के साथ थाने पहुंची। पुलिस को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में एसओ पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।