{"_id":"5c71a0c9bdec22737830393b","slug":"three-three-teachers-of-each-block-trained","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लॉक के तीन-तीन शिक्षक प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लॉक के तीन-तीन शिक्षक प्रशिक्षित
Sun, 24 Feb 2019 01:06 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
हर ब्लॉक के तीन-तीन शिक्षक प्रशिक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में गठित प्रबंध समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को विभाग की ओर से राजकीय पुस्तकालय में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 3-3 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से तीन तीन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में आए शिक्षकों से उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के एक-एक शिक्षक को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक विद्यालय स्तर पर प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षक राम अशीष पटेल ने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को जरूरी जानकारी दी। जिला समन्वयक केडी मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के लिए धनराशि बीआरसी के खाते में भेजी गई है। वहीं विद्यालय स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के लिए प्रति विद्यालय एक हजार रुपये भेजे गए हैं। जिले में कुल 13 कस्तूरबा गांधी सहित 2140 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के कुल 21400 लोग प्रशिक्षण में शामिल होंगे।