फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three teachers were found absent in GGIC and two in Bali.

Maharajganj News: जीजीआईसी में तीन व बाली में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले

Sat, 18 Apr 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three teachers were found absent in GGIC and two in Bali.
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हुए 17 दिन व्यतीत हो चुके हैं, लेकिन अभी भी तमाम स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां व्यवस्थित नहीं हो सकीं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने शुक्रवार दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया तो पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। नाराजगी व्यक्त करते हुए डीआईओएस ने दोनों स्कूल प्रधानाचार्यों को नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट के निर्देश दिए। नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि अगर संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य तय समय के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट नहीं देते तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने सर्वप्रथम जीजीआईसी धनेवा का निरीक्षण सुबह 07:50 पर किया। यहां शिक्षिका मीनाक्षी, प्रकाशिनी, शशिबाला व परिचारक कमलेश त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। स्कूल में सफाई का अभाव व शौचालय की स्थिति बदतर मिली। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के स्कूल में इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है। इसी प्रकार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली निचलौल के निरीक्षण में मिला कि विभागीय निर्देश के बाद भी स्कूल सुबह 9:20 बजे से संचालित किया जा रहा है। 6, 9, 10, 12 की कक्षाओं में पहली घंटी के अध्यापक नदारद मिले। कक्षा छह मे चार, सात में 12, आ ठ में आठ बच्चों की उपस्थिति मिली जबकि नामांकन अधिक का प्रत्येक कक्षा में मिला। स्कूल शिक्षक तेज बहादुर पाल, राजेश पांडेय पिछले 5 दिन से बिना प्रार्थना पत्र नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed