फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three people injured, two seriously, as auto overturns

Maharajganj News: ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, दो गंभीर

Tue, 12 May 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three people injured, two seriously, as auto overturns
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग पर सोमवार को सवारियों से भरी एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ऑटो सवार शिला (35) निवासी शीतलापुर भट्टी टोला, बृजमोहन (23) और उनकी बेटी लक्ष्मी आठ महीना निवासी ख़ोनहौली घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल बृजमोहन और लक्ष्मी की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि घायल शीला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed