{"_id":"6a24812f236ebcd4160ab128","slug":"three-people-including-a-woman-were-booked-for-attacking-an-advocate-in-the-family-court-premises-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178714-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिवार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पर हमले का आरोप, महिला समेत तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिवार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पर हमले का आरोप, महिला समेत तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। परिवार न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता पर हमला करने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव नगर निवासी अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि 29 मई को वह परिवार न्यायालय में एक तलाक संबंधी वाद में न्यायमित्र का प्रार्थना पत्र तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बागापार टोला बहेरवा निवासी संध्या अपने साथ दो अज्ञात व्यक्तियों को लेकर वहां पहुंची।
आरोप है कि तीनों ने अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाने की कोशिश की और उनके पास मौजूद फाइल फाड़ दी। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
घटना के दौरान न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए। अधिवक्ता का कहना है कि जाते समय आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर एक मुकदमे की पैरवी छोड़ने का दबाव बनाया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शिवशंकर गुप्ता की तहरीर पर संध्या समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।