फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three men beat a woman with bricks, kicked and punched her; FIR lodged

Maharajganj News: महिला को तीन लोगों ने ईंट व लात-घूंसे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Three men beat a woman with bricks, kicked and punched her; FIR lodged
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा अमहवा में बुधवार शाम एक 60 वर्षीय महिला सुशीला देवी पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट, लात और घूंसे से महिला को पीटा। मारपीट में महिला की दाहिनी आंख में गहरी चोट आई और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर घाव हो गए।
विज्ञापन




पीड़ित महिला के पुत्र शिवशंकर ने बताया कि 3 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे उनकी मां सुशीला देवी दूध लेने घर से निकली थीं। इसी दौरान गांव की ही निवासी कान्ती देवी, उसका बेटा हरिकेश यादव और दूसरे बेटे विवेक यादव ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर मां को जमीन पर पटक दिया और ईंट व लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सुशीला देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी दाहिनी आंख में गहरी चोट के कारण आंशिक रूप से दृष्टि प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित शिवशंकर ने सदर कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को तहरीर दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी कान्ती देवी, हरिकेश यादव व विवेक यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed