फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three laborers died two injured due to collapse of brick kiln wall in Maharajganj

यूपी में बड़ा हादसा: ईंट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल; सभी आए थे झांरखंड से, Video

Wed, 01 May 2024 09:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 May 2024 09:42 PM IST
सार

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगर में संचालित ईट भठ्ठे पर झारखंड के मजदूर काम कर रहे थे। ईट निकलते समय दीवार गिर गई जिससे तीन मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three laborers died two injured due to collapse of brick kiln wall in Maharajganj
ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महराजगंज स्थित बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर गांव के करमहां टोले के समीप ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे दब कर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिद्धार्थनगर अस्पताल पर चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झारखंड के निवासी संतोष (30), पार्वती (36), सुशीला (31), रमेश (30) व शांति (35) के साथ तमाम मजदूर करमहां स्थित भटठे पर परिवार के साथ मजदूरी करते थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजें भठ्ठे के अंदर जाकर ईंट निकालने का काम कर रहे थे। उसी दौरान ईंट से गई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे तमाम मजदूर दब गए। जिसमें कई लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें संतोष व पार्वती व सुशीला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रमेश व शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगर में संचालित ईट भठ्ठे पर झारखंड के मजदूर काम कर रहे थे। ईट निकलते समय दीवार गिर गई जिससे तीन मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत्यु का मुख्य कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नियमानुसार मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। -नवीन कुमार, उप जिलाधिकारी, फरेंदा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed