फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three friends from the same school have been missing for four days, police struggling to find clues

Maharajganj News: एक ही स्कूल की तीन सहेलियां चार दिन से लापता, सुराग लगाने में हॉफ रही पुलिस

Mon, 20 Oct 2025 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Three friends from the same school have been missing for four days, police struggling to find clues
घुघली/खुशहालनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक ही विद्यालय में पढ़ने वाली तीन अलग अलग गांवोें की तीन सहेलियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम खंगालने के बाद भी पुलिस को इसका सुराग नहीं मिल पा रहा है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर किशोरियों को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि किशोरियां कहां हैं, जिनको ढूंढने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में लोग दबी जुबान स्कूल प्रबंधक को भी दोषी मान रहे हैं। वैसे पुलिस इसके लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। बताया गया है कि 17 अक्तूबर को तीनों सहेलियां जखिरा स्थित एक कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकलीं। परिजनों का आरोप है, कि वह देर रात तक वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने घुघली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस तत्काल रिपोर्ट दर्ज करते हुए सक्रिय हो गई और छापेमारी शुरू कर दी, लेकिन चार दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इधर पुलिस संभावित जगहों पर छापेमारी रही हैं। मोबाइल तकनीक के सहारे उनका लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि काल डिटेल के आधार पर कार्रवाई चल रही थी लेकिन सब विफल हो गया। अब उसके संभावित जगहों पर छापा मारा जा रहा है। जल्दी ही पुलिस पता लगा लेगी। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि बच्चियां उस दिन हमारे यहां पढ़ने नहीं आईं। लेकिन कभी भी इस तरह की कोई एक्टिविटी दिखाई नहीं देती थी। क्या बताया जाय कि उन बच्चियों को किसने बहकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed