फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three fraudsters who stole e-rickshaw posing as police arrested with pistol

Maharajganj News: पुलिस बनकर ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन जालसाज पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three fraudsters who stole e-rickshaw posing as police arrested with pistol
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग पर 28 अप्रैल को कार सवार जालसाजों ने पुलिस बनकर एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चोरी कर लिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर चमनगंज पुल के पास से तीन जालसाजों को चोरी के सामान और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की 28 अप्रैल की रात करीब आठ बजे शहर के जिगनहवा वार्ड निवासी राजू को झुलनीपुर नहर पटरी पर कार सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। उन्होंने अपने को पुलिस बताकर उनकी ई-रिक्शा को चुरा लिया। जिस मामले में पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की, कुछ संदिग्ध चोरी का सामान झुलनीपुर नहर पटरी के रास्ते नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ चमनगंज पुल के पास घेराबंदी कर कार सवार तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया की करमहिया गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक को खुद को पुलिस कर्मी बताकर निजी वाहन में बैठा लिया। फिर चालक को सिधावे गांव के पास छोड़ उसका ई-रिक्शा चुरा लिया। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बजही व डोमा गांव के बीच में डोमा गांव निवासी हरिकिशुन को पिस्टल दिखाकर रकम की मांग की थी। रकम न देने पर उसको कार में बैठाकर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चोरी की ई-रिक्शा, एक कार, पांच बैट्री के साथ ही लूट के पांच हजार रुपये भी बरामद हुए। वहीं गिरफ्तार तीनों आरोपी इम्तियाज, विद्यासागर और खुशबुद्दीन शाह निवासी जहदा थाना कोठीभार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल विष्णु गुप्ता निवासी जहदा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

नेपाल में बेचते थे चोरी के सामान
आरोपी इम्तियाज ने पूछताछ में बताया की वह महराजगंज और कुशीनगर जिले के विभिन्न जगहों से सामानों की चोरी करके नेपाल में बेचते थे। आरोपियों के पास से बरामद बैट्री के संबंध में कहा की एक दिन पहले कुशीनगर जिले के पकड़ी से ई-रिक्शा से बैट्री चुरा लिए थे। एक माह पहले खड्डा थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव स्थित एक बंद मकान से बाइक की बैटरी और जेवरात चुरा लिए थे। जेवरात नेपाल में बेच दिए। बैट्री को नेपाल के रास्ते नवलपरासी जिला अंतर्गत रतनगंज बेलाटारी निवासी भानु को 46 हजार रुपये में बेचने जा रहे थे। 20 दिन पहले भी अहिरौली पनिहवा मार्ग पर असलहे के दम पर एक बाइक सवार से 26 हजार रुपये लूटे थे। जिसमें पांच हजार बचा है।

इम्तियाज पर 12 और खुशबुद्दिन शाह पर दर्ज हैं छह केस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज के खिलाफ महराजगंज जिले के निचलौल, सदर कोतवाली, कोठीभार और कुशीनगर जिले के पडरौना, खड्डा और गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाने में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में 12 केस दर्ज है। वहीं खुशबुद्दीन शाह के खिलाफ महराजगंज जिले में निचलौल, सदर कोतवाली और कुशीनगर जिले के खड्डा थाने में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में छह केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed