फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three combine harvester machines seized, case registered against combine owner and farmer

Maharajganj News: तीन कंबाइन हार्वेस्टर मशीन सीज, कंबाइन मालिक, किसान पर केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three combine harvester machines seized, case registered against combine owner and farmer
कार्रवाई से बिना एसएमएस के ही कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा चौक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान धरमौली और नाथनगर में बिना सुपर मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के चलता हुई तीन कंबाइन हार्वेस्टर मशीन पकड़ी गई। इनके मालिकों के खिलाफ चौक थाने में केस दर्ज किया गया। तीनों कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को सीज कर दिया है। एक किसान लक्ष्मण धान की कटाई कर खेत में पराली जा रहा था। जिसके खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। जुर्माना वसूली के लिए नोटिस दी गई। इस कार्रवाई से बिना एसएमएस के ही कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए शासन ने सख्ती कर दी है। यदि जिले में बिना सुपर मैनेजमेंट सिस्टम या रीपर या अन्य किसी अवशेष फसल यंत्रों के कंबाइन हार्वेस्टर सिस्टम चलती मिली तो इस मशीन को तत्काल सीज करा दी जाएगी। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त है।
विज्ञापन


धान की कटाई के समय बिना एसएमएस लगाए चल रही मशीनों को सीज किया जा रहा है। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर पिछले धान कटाई सीजन में कंबाइन मशीन मालिकों को इस शर्त पर प्रशासन ने छूट दी थी कि अगले सीजन में बिना एसएमएस कटाई नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए मशीन मालिकों से शपथ पत्र भी लिया गया था। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी, नायब तहसीलदार कतरारी घुघुली विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि चौक के किसान लक्ष्मण को धान का अवशेष जलाने पर जुर्माना लगाया गया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। चेतावनी दी है कि तहसील क्षेत्र में जहां भी धान का अवशेष जला मिला, उस खेत के किसान के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरमौली और नाथनगर में बिना एसएमएस के तीन कंबाइन हार्वेस्टर मशीन सीज कर दी गई।

-----------------------------
फसल अवशेष जलाने पर बरगाहपुर के 34 किसानों पर कार्रवाई
फरेंदा। फसल अवशेष ( पराली ) जलाने को लेकर बरगाहपुर के 34 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि फसल अवशेष न जलाए जाने को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बरगाहपुर के 34 किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की घटना सामने आई। जिसको लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम की धारा 24 व 26 के तहत किसान चंद्रभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है। किसान रमजान, विनोद व भोले सहित अन्य किसानों पर 2500 रुपये जुर्माने की नोटिस जारी की गई हैं। संवाद
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed