फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three buses without permit and five overloaded trucks seized

Maharajganj News: बगैर परमिट की तीन बसें तो ओवरलोड पांच ट्रक सीज

Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Three buses without permit and five overloaded trucks seized
सीज की गई बसों में से दमन दीव की दो और यूपी के बागपत की एक बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोनौली बस डिपो के आसपास के स्थान से नेपाल के यात्रियों को लेकर बिना परमिट कुछ बसें दिल्ली तक परिवहन कर रहीं थी। इसकी जानकारी होते ही टीम ने कार्रवाई की। तीन बसों को सीज किया गया है। कोयला लेकर नेपाल जा रहीं पांच ओवरलोड ट्रकों को भी सीज किया गया।
भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर पर अवैध रुप से चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन यात्री सहित आठ वाहनों को सीज किया है। अमर उजाला के 20 अप्रैल के अंक में प्रकाशित सोनौली बॉर्डर से नहीं रुक रही प्राइवेट बसों की डग्गेमारी के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए आठ वाहनों को सीज कर अन्य वाहनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात सोनौली बस डिपो के आस-पास से तीर्थ यात्रा के नाम पर नेपाल के यात्रियों को लेकर बिना परमिट की बसें दिल्ली तक संचालित होने की सूचनाएं हमेशा मिलती रहतीं थीं। इस तरह के बसों के संचालन से सरकार को भारी राजस्व का नुक़सान हो रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ विनय कुमार ने सोनौली डिपो के आस-पास छापा अभियान चलाया जिसमे तीन बसों को सीज किया। सीज की गई बसों में से दमन दीव की दो और यूपी के बागपत की एक बस है। सीज की हुई यह तीनों लग्जरी बसे हैं। इसके अतिरिक्त कोयला लेकर नेपाल जा रहे पांच ओवरलोड ट्रकों को भी सीज किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी। अभियान चला कर ऐसे वाहनो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed