फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested including an Indian national with drugs

Maharajganj News: नशीली दवाओं के साथ एक भारतीय नागरिक सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including an Indian national with drugs
भैरहवा। रूपनदेही जिले की पुलिस ने सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 4 लुंबिनी रोड पर मुखबिर की सूचना पर एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रूपनदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लुंबिनी रोड पर अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा में तैनात संयुक्त पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से फेनरागोन 600 एंपुल, डायजापाम 600 एंपुल, टैल्जेसिक 600 एंपुल, ब्राउन शुगर एक ग्राम बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कोटहीमाई ग्रामीण नगर पालिका वार्ड के शैलेश कुमार साहनी, रामकरन व नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाभोज निवासी सूरज कुमार बताया। डीएसपी रूपनदेही मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि नशीली दवाओं के साथ एक भारतीय सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed