फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three and a half lakh rupees recovered from the car, SST team seized it

Maharajganj News: कार से बरामद हुए साढ़े तीन लाख, एसएसटी टीम ने किया जब्त

Wed, 08 May 2024 04:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees recovered from the car, SST team seized it
महराजगंज। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एसएसटी टीम का गठन किया गया है। यह टीम जगह-जगह गाड़ियों की जांच कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को परतावल चौराहे पर की गई जांच में एक कार से तीन लाख 49 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया गया। टीम ने रुपये को जब्त कर लिया। एसएसटी टीम के मजिस्ट्रेट श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि परतावल चौराहे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान टीम ने एक कार से तीन लाख 49 हजार 500 रुपये बरामद किए। कार में मौजूद गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी निवासी नेबूलाल मौके पर टीम को कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने पूरी रकम को जब्त कर लिया। जब नेबूलाल द्वारा रकम से संबंधित अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तो उसे रिलीज कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed