फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accused arrested in the case of murder and throwing the dead body

Maharajganj News: हत्या कर शव फेंकने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, बोरे में भरकर लगाया था ठिकाने

Tue, 27 Dec 2022 03:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 03:55 PM IST
सार

महिलाओं से दुर्व्यवहार पर नाराज होकर उतारा था मौत के घाट: हत्यारोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अरमजीत गौड़ शराब पीने का आदि था। नशे में वह हमेशा उल्टे सीधे हरकत करता था। एक बार नशे में धूत होकर घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे कुछ समझ में नहीं आया।

विज्ञापन
Three accused arrested in the case of murder and throwing the dead body
हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के मिठौरा जंगल नहर में बोरे में भरकर शव फेंकने के मामले का पर्दाफाश सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने किया। हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


बीते चार दिसंबर को मिठौरा जंगल नहर में बोरे में भर कर फेंका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। जांच में पता चला की मृतक के हाथ अमरजीत एवं जय करणी माता लिखा हुआ था। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो छह दिसंबर को मृतक की शिनाख्त अमरजीत के रुप में हुई।
विज्ञापन


केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। इस प्रकरण का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी थी। 26 दिसंबर को पुलिस टीम को सूचना मिली की सिसवा मुंशी तिराहे के पास कुछ संदिग्ध लोग कहीं जाने के फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसवां मुंशी मोड से राजकुमार, लड्डू एवं नगीना निवासी ग्राम कामता खुर्द थाना भिटौली को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चाकू, साइकिल, मृतक का आधार कार्ड एवं 360 रुपये नकद बरामद किया गया।

हत्यारोपी तीनों सगे भाई: हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के आरोपी में गिराफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। पूछताछ में पता चला की घटना का अंजाम देने के बाद शव को बोरे में भर कर नहर में फेंक दिया।

महिलाओं से दुर्व्यवहार पर नाराज होकर उतारा था मौत के घाट: हत्यारोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अरमजीत गौड़ शराब पीने का आदि था। नशे में वह हमेशा उल्टे सीधे हरकत करता था। एक बार नशे में धूत होकर घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे कुछ समझ में नहीं आया।


उसने अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया तो उसे रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसे बुलाकर शराब पिलाने के बाद चाकू से उसकी हत्या कर शव को बोरे में भर दिया गया। शव की शिनाख्त छिपाने के लिए बोरे को साइकिल पर लादकर नहर में ले जाकर फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed