फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threats of Bandarban in MNREGA

मनरेगा में बंदरबांट का आरोप

Fri, 27 Jul 2018 01:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Threats of Bandarban in MNREGA
किसानों के प्रदर्शन में स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव - फोटो : Amar Ujala
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के गेडहवा गांव के लोगों ने भाकपा माले कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा के धन का बंदरबाट का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


भाकपा माले के जिला सहायक मंत्री अमजद शाह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा के तहत फर्जी मस्टररोल भरा जा रहा है। कुछ ग्रामीणों के खाते में अधिक से अधिक रकम भेजी जा रही है। इस रकम को ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत सचिव निकलवाकर आपस में बंदरबांट कर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले का गांव के लोग अगर विरोध करते हैं तो विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने मनरेगा के धन से कार्यों में ठीक ढंग से न कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि यही कारण है कि गांव में विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है।  राजदेव ने कहा कि मनरेगा के तहत प्राप्त रकम को सही ढंग से खर्च किया जाए तो गांव का बेहतर ढंग से विकास होगा। उन्होंने आरोपों की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर निजामुद्दीन, दयाल, राजू भारती, गुड्डू, रविंद्र साहनी, कोमल साहनी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed