{"_id":"6675a435face39d1f40424f2","slug":"thousands-stolen-from-grocery-store-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125116-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किराने की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किराने की दुकान से हजारों की चोरी
Fri, 21 Jun 2024 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Jun 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
कोठीभार। सिसवा रेलवे स्टेशन के समीप बृहस्पतिवार की रात एक किराने की दुकान का टिन शेड तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों का सामान उड़ा ले गए। कोठीभार पुलिस व सिसवा नगर चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिसवा कस्बे के विवेकानंदनगर वार्ड निवासी लालगोपाल जायसवाल की रेलवे स्टेशन के समीप किराने की दुकान है। जिसे उनकी पत्नी संचालित करती हैं। दुकानदार के अनुसार बृहस्पतिवार को दुकान बंद था। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे जब लालगोपाल ने दुकान का ताला खोला तो अंदर बिखरे समान को देखकर उनके होश उड़ गए।
दुकान के पिछले हिस्से में ऊपर की तरफ लगा टिन शेड टूटा था। इस रास्ते से घुसे चोरों ने गल्ले का लॉक तोड़कर उसमें रखी 15 हजार की नकदी समेत किराने का सामान उड़ा ले गए। लालगोपाल ने इसकी सूचना सिसवा पुलिस चौकी में दी। सूचना पर पहुंचे नवागत चौकी प्रभारी बृजभान यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश सिंह ने कहा की तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद