फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Those driving without helmets are in trouble

Maharajganj News: बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

Sat, 08 Jun 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Those driving without helmets are in trouble
महराजगंज। बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। हेलमेट नहीं पहनने पर 1000, प्रदूषण पेपर नहीं होने पर 10000, मोबाइल से बात करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग 15 जून से अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिवहन विभाग समय-समय पर जांच अभियान प्रभावी करता है। इसके अलावा यातायात पुलिस हर समय यातायात नियमों का पालन कराने के लिए मुस्तैद रहती है। इस बार जनवरी से परिवहन विभाग ने जांच अभियान जरूर शुरू किया था। अब एक बार फिर वाहन और वाहन चालकों के खिलाफ जांच अभियान 15 से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

इसमें सर्वाधिक जुर्माना प्रदूषण सार्टिफिकेट न होने की दशा में 10 हजार रुपये का लगाया जाएगा। 5000 रुपये नंबर प्लेट सही न होने पर तथा 2000 रुपये बीमा समाप्त होने पर लिया जाएगा। इसके अलावा 1000-1000 रुपये हेलमेट न लगाने व गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करने पर लगाया जाएगा। एआरटीओ विनय कुमार ने कहा कि 15 से जिले के सभी मार्गों पर यातायात पुलिस की मदद से अभियान चलाया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। बाइक चालकों को दिक्कत न हो इसके लिए वह नियम का पालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed