फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   This is causing difficulties for villagers and passersby.

Maharajganj News: 15 साल पहले बनी सड़क गड्ढे में तब्दील

Tue, 20 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
This is causing difficulties for villagers and passersby.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिउटहां। सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा गौनरिया को जोड़ने वाली करीब 800 मीटर लंबी मुख्य सड़क बदहाल होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। करीब 15 वर्ष पहले बनी इस सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण लाल बहादुर, विश्वनाथ और उपेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि हर चुनाव में विधायक और सांसद से सड़क निर्माण की मांग की जाती है। जनप्रतिनिधि आश्वासन तो देते हैं लेकिन चुनाव के बाद सड़क की सुध नहीं ली जाती।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यही गौनरियां गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से करीब 800 मीटर आगे जाकर लोग निचलौल और गोरखपुर के लिए बस पकड़ते हैं। बस से उतरने के बाद जर्जर सड़क से होकर गुजरना उनकी मजबूरी है। रात के समय सड़क पर चलना और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता धर्मदेव विश्वकर्मा ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही इसके स्थिति के बारे में बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed