फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Third phase of MP Rural Sports Competition starts tomorrow

Maharajganj News: सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा का तीसरा चरण कल से

Fri, 07 Nov 2025 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Third phase of MP Rural Sports Competition starts tomorrow
महराजगंज। सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा का तीसरा चरण 08, 09 और 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। बृजमनगंज ब्लॉक में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं आदर्श इंटर कॉलेज परसौना कोल्हुई खेल मैदान पर स्पर्धा आयोजित होगी। घुघली में डीएवी नारंग कॉलेज एवं शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली में भी स्पर्धा आयोजित की जाएगी। कोई भी खिलाड़ी नजदीकी किसी भी खेल मैदान पर प्रतिभाग कर सकता है। यह जानकारी ओलंपिक संघ महराजगंज के अध्यक्ष एवं सांसद खेल स्पर्धा महाराजगंज के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण के सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा में जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है, वे इसमें प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं। ग्रामीण खेल के विजेता खिलाड़ी विधानसभा खेल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा 16 नवंबर से पनियरा में महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवा खेल मैदान पर, फरेंदा में 21 नवंबर से मिनी स्टेडियम जयपुरिया के मैदान पर, सिसवा में बापू शताब्दी जहादा कॉलेज के मैदान पर 09 दिसंबर से, नौतनवा में 13 दिसंबर से महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम बरवा कला मैदान पर एवं महराजगंज सदर विधानसभा में 17 दिसंबर से शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा–धनेई के मैदान पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed