{"_id":"60fee0f88ebc3e586b74a475","slug":"third-instalment-not-received-maharajganj-news-gkp4033033194","type":"story","status":"publish","title_hn":"7,546 गर्भवती महिलाओं को नहीं मिली तीसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7,546 गर्भवती महिलाओं को नहीं मिली तीसरी किस्त
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत भेजी जाती है धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हैं। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से लाभार्थियों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में 5 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। लेकिन योजना के तहत 7,546 गर्भवतियों की तीसरी किस्त अभी तक नहीं मिली है।
जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत योजना के पोर्टल पर शहर व ब्लॉक स्तर पर 7,546 गर्भवती महिलाओं की तीसरी किस्त लंबित है। वहीं डाटा सुधार में 6,014 गर्भवती महिलाओं का नाम है। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सीएचसी स्तर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत तीसरी किस्त के लंबित आवेदनों के सुधार के लिए निर्देश दिया गया है। लाभार्थियों को सीएचसी पर संपर्क कर जरूरी कागजात सीएचसी पर देना होगा। जिससे डाटा में सुधार हो सके। जरूरी प्रपत्रों में कमी से वजह से राशि नहीं भेजी गई है। जैसे ही डाटा में सुधार होगा, धनराशि तुरंत भेज दी जाएगी।
इन ब्लॉको में नहीं मिली है तीसरी किस्त
गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ समय से नहीं मिल रहा है। जिसमें शहर क्षेत्र में 71, निचलौल में 698, मिठौरा में 650, घुघली में 646, सिसवां 619, बृजमनंज 769, परतावल 569, धानी 550, नौतनवां 709, फरेंदा 590, लक्ष्मीपुर 673, पनियरा 477, सदर 525 गर्भवती महिलाओं को तीसरी किस्त नहीं मिली है।
विज्ञापन
ऐसे कराएं डाटा में सुधार
जिन लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली है। लाभार्थी संबंधित सीएचसी से संपर्क करें। मानक के अनुसार पूर्ण टीकाकरण की सूची के साथ बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ सीएचसी पर पहुंचकर कंप्यूटर में फीड करावें। जिससे तीसरी किस्त की राशि संबंधित लाभार्थियों के खाते में पहुंच सके।