{"_id":"676f004d9de33ab635035574","slug":"third-accused-of-theft-by-taking-lift-from-bike-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139196-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक से लिफ्ट लेकर चोरी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक से लिफ्ट लेकर चोरी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तारी
Sat, 28 Dec 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिटौली। बाइक से लिफ्ट लेकर चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को घुघली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह तीन दिसंबर को बाइक से लिफ्ट लेने के दौरान जेब से 15 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी आतिश कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को निचलौल क्षेत्र के भरवलिया निवासी दीनानाथ भारती ढेकई से बरगदवा माधोपुर होते हुए अपने घर निचलौल जा रहे थे कि बरगदवा माधोपुर में तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें लिफ्ट लेकर आगे चलने के लिए कहा। जैसे ही युवक आगे जाकर उतरे थोड़ी ही दूर पर दीनानाथ को जानकारी हुई कि मोबाइल और पंद्रह हजार रुपये जेब से चोरी हो गया।
इसकी शिकायत घुघली थाने में अगले दिन दीनानाथ ने दर्ज की। शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया था। बरगदवा माधोपुर निवासी सद्दाम हुसैन एवं अरमान को पांच दिसंबर को ही घुघली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बरगदवा माधोपुर निवासी आकाश पांडेय को शुक्रवार को घुघली पुलिस ने बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।