फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They pick up passengers near the bus station and then run fast.

Maharajganj News: ग्रामीण रूटों पर डग्गामार वाहनों का बोलबाला, रोडवेज को राजस्व हानि

Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
They pick up passengers near the bus station and then run fast.
महराजगंज। जनपद के ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बसों की सीमित संख्या के कारण डग्गामार वाहनों का बोलबाला है। ये निजी वाहन रोडवेज बस स्टेशन के मुख्य द्वार से ही सवारियां भरते हैं। इससे रोडवेज का राजस्व घट रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से वर्तमान में 70 रोडवेज और छह अनुबंधित बसें चलती हैं। चौक, पनियरा, बागापार, घुघली, पुरैना, लक्ष्मीपुर और श्यामदेउरवा जैसे कई मार्गों पर बसों की संख्या बहुत कम है। चौक और पनियरा मार्ग पर दिनभर में केवल दो से तीन बसें चलती हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें सुबह आठ से 11 और शाम चार से सात बजे के बीच बसें नहीं मिलतीं।
विज्ञापन

मजबूरी में यात्री जीप, ऑटो और मैजिक जैसे डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। ये वाहन क्षमता से दोगुनी सवारी भरते हैं और इनका किराया भी तय नहीं होता। महराजगंज और फरेंदा बस स्टेशन के 50 मीटर दायरे में भी निजी संचालक खुलेआम सवारी भरते हैं। रोडवेज कर्मचारी इसे देखते रहते हैं, पर रोकते नहीं, जिससे रोडवेज की बसें अक्सर खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री
रविवार दोपहर बस स्टेशन पर कुल सात यात्री चौक जाने वाली रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। अनीता ने बताया कि एक घंटे से चौक मार्ग पर कोई बस नहीं आई। लखनऊ से आए रंजीत को भी चौक के लिए बस नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि निजी वाहन पूरी तरह भरकर निकलते हैं, जिससे दुर्घटना का भय रहता है।


शुरू किया गया अभियानडग्गामार वाहनों की बढ़ती पैठ और राजस्व हानि को देखते हुए रविवार को अभियान शुरू किया गया। परिवहन निगम और उप संभागीय परिवहन कार्यालय ने यह संयुक्त पहल की है। प्रभारी एआरएम संजय प्रेमी ने बताया कि डिपो कर्मचारियों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है।

पहले दिन बिना परमिट चल रहे तीन वाहन सीज
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन फरेंदा में तीन परमिट रहित वाहन सीज किए गए। यह अभियान पूरे महीने चलेगा और डग्गामार वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed