फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They organized a Tiranga Yatra and appealed to people to display the Tricolour at every home.

Maharajganj News: तिरंगा यात्रा निकाल घर-घर लगाने की अपील की

Tue, 11 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
They organized a Tiranga Yatra and appealed to people to display the Tricolour at every home.
22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

जनपद में कई जगहों पर तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले लोग
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई।
तिरंगा रैली का नेतृत्व 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने किया। रैली वाहिनी के मुख्य द्वार से शुरू होकर सक्सेना चौराहा रोड, फरेंदा रोड, टावर चौक और बस स्टैंड होते हुए वापस 22वीं वाहिनी परिसर में पहुंची। इस दौरान जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।रैली के दौरान एसएसबी जवानों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


आजादी के अमृत भाव और देशभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित करते हुए सोमवार को जिले में सोमवार को परतावल, कोल्हुई और धानी बाजार में निकली तिरंगा यात्रा से समूचा परिदृश्य तिरंगामय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को परतावल ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक से ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों के साथ नगर का भ्रमण किया गया। यात्रा में भाजपा नेता निर्भय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, इन्द्रजीत तिवारी, देवेंद्र उपाध्याय, दीपक पाण्डेय आदि मौजूद रहे। क्षेत्र स्थित श्रीमती गिरिजा देवी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज श्यामदेउरवां में छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें प्रबंधक मनोज पाण्डेय, प्रधानाचार्य सोनी पाण्डेय, आदित्य इत्यादि मौजूद रहे।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे कस्बे में भ्रमण किया। कोल्हुई के दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारम्भ तिरंगा यात्रा कोल्हुई में बाजार होते हुए परसौना इण्टर कॉलेज होते हुए लोटन मार्ग से आकर में तिराहे पर समाप्त हुई। यात्रा का मुख्य आकर्षण 108 फीट लंबा तिरंगा रहा।
इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से लोग विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, विवेका पाण्डेय ,मण्डल अध्यक्ष राहुल सिंह, मधुर सिंह, बिल्लू सिंह, धन्यजय चतुर्वेदी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सोमवार को धानी बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा धानी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर कानापार पकडिहवा होते हुऐ ढोढघाट चौराहे तक पहुंची। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से धानी बाजार गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र त्रिपाठी, परमात्मा अग्रहरी, छट्ठू सिंह , शैलेन्द्र सिंह, डा. उमेश त्रिपाठी, नीतेश मिश्रा, गुलाब चौरसिया, श्यामसुंदर अग्रहरी अर्जुन गामा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed