फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They import goods legally and cross the border illegally.

Maharajganj News: वैध तरीके से मंगाते हैं माल, अवैध तरीके से कर देते हैं सीमा पार

Mon, 08 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
They import goods legally and cross the border illegally.
ई रिक्शा से सामान नेपाल सीमा की तरफ ले जाते हुए।
सोनौली/भैरहवा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के खेल के आगे सुरक्षा बलों की चौकसी कमजोर पड़ रही है। तस्करी के धंधे में लगे खिलाड़ी सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखते हैं। उनकी रणनीति की जानकारी हासिल करते हैं और उसके मुताबिक तस्करी का तरीका बदल लेते हैं। सुरक्षा बल के जवान मुख्य मार्गों पर चेकिंग बढ़ाते हैं तो तस्कर पगडंडी का रास्ता पकड़ लेते हैं। पगडंडियों पर गश्त बढ़ती है तो तस्कर नदी का रास्ता पकड़ लेते हैं। ऐसे में तस्करी के खेल को रोक पाने में सुरक्षा एजेंसियां नाकाम साबित हो रही हैं।
विज्ञापन




वैसे तो हर दिन कहीं न कहीं तस्करी का माल पकड़ा जाता है, लेकिन जितना पकड़ा जाता है हर दिन उसका कई गुना सुरक्षित सीमा पार पहुंच रहा है। ये माल मंगाए तो वैध तरीके से जाते हैं, लेकिन उसे अवैध तरीके से सीमा पार भेज दिया जाता है। इस खेल में सीमावर्ती क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक दुकानदार लिप्त हैं। सबसे अधिक तस्करी भारत-नेपाल सीमा से सटे पगडंडी रास्तों के जरिए होती है। जरूरत का सामान नेपाल के मजगांवा थाना क्षेत्र होते हुए भैरहवा, बुटवल सहित कई जिलों में भेजा जाता है। इन सामानों में प्याज, डीजल, हार्डवेयर, कपड़ा, चीनी, खाद शामिल हैं। बताया जाता है कि मजगांवा थाना क्षेत्र के मर्यादपुर, ठरकी, कदमाहवा के रास्ते प्रतिदिन करीब दो से तीन ट्रक माल भारत से तस्करों के जरिए नेपाल पहुंचया जाता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नौतनवा व सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंडी घाट, मुर्दहिया घाट, हरदी डाली, खनुआ समेत नेपाल सीमा से सटे इलाकों में दो दर्जन ऐसे दुकानदार हैं, जो अपनी दुकान के जीएसटी नंबर पर ट्रक से माल मंगाते हैंं और दुकान व गोदाम में इकठ्ठा कर नेपाल भेजते हैं। छोटे से गांव की दुकान में इतने सामान की खपत संभव नहीं है। ऐसे में ये सामान कहां जाते हैं, इसकी खोजबीन करने वाला कोई नहीं है। दरअसल, ये ट्रक से माल मंगाकर गोदाम में जमा करते हैं और मौका मिलते ही सामान तस्करों के माध्यम से सीमा पार चला जाता है। नेपाल के मजगावां के इंस्पेक्टर हेमराज घिमरे का कहना है कि तस्करी की जानकारी मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। नौतनवा कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर वैभव कुमार सिंह का कहना है कि टीम लगातार चेकिंग कर सामान बरामद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तस्करी कर नेपाल भेजा गया प्याज, चूजा बरामद
सोनौली। नेपाल की रूपनदेही पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाया गया प्याज और ब्रायलर चूजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 7 के लखनौतिया से 35 कार्टन (2100) मुर्गी के चूजे जब्त किए। जिला पुलिस कार्यालय, रूपनदेही के प्रवक्ता, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि भारत से तस्करी कर नेपाल लो गए 1,68,000 रुपये के चूजे जब्त किए गए। बरामद चूजों को एनिमल क्वारेंटाइन चेक पोस्ट ऑफिस बेलहिया भेज दिया गया है। उधर, जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही की एक टीम ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 10 से तस्करी कर लाया गया 28 बोरी (1,700 किलोग्राम) प्याज जब्त किया। जब्त प्याज को आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय बेलहिया भेज दिया गया है। संवाद



---------------------------

तीस लाख के सर्जिकल सामान व दवाएं जब्त, दो गिरफ्तार
ठूठीबारी। भारत से नेपाल पहुंची एक कार से 29 लाख 49 हजार 17 रुपये की सर्जिकल सामग्री और दवाइयां बरामद की गई हैं। नेपाल के नवलपरासी के सूचना अधिकारी डीएसपी रेशम बोहरा ने बताया कि रविवार सुबह नवलपरासी के प्रतापपुर गांव पालिका प्रतापपुर के चांडाल टोल पर एक कार से सर्जिकल सामग्री और दवाइयों के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान गोरखा के गंडकी ग्रामीण नगर पालिका विवेक पोखरेल उर्फ सुजन (30) के रूप में हुई। दूसरे युवक की पहचान पांचतारी निवासी अभिषेक खरेल के रूप में हुई है। बरामद सामान को महेशपुर भंसार कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed