फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They broke into the house and stole jewellery worth lakhs.

Maharajganj News: घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए

Thu, 11 Dec 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
They broke into the house and stole jewellery worth lakhs.
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के घर में चोरी हो गई। घटना उस वक्त हुई जब घर के सभी सदस्य किसी काम से ग्वालियर गए हुए थे। 3 नवंबर गए परिवार के सदस्य बुधवार की दोपहर वापस घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। गृह स्वामी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि घर की गैलरी में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी की है। मिलान करने पर पत्नी व विवाहित बेटी के लाखों की कीमत के जेवरात गायब मिले। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed