{"_id":"6787cfa4d15d87e6110fc6d9","slug":"there-will-be-no-respite-from-cold-now-cold-will-increase-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140654-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगी ठंड
Wed, 15 Jan 2025 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सर्द हवा के चलते ठंड और बढ़ेगी। बुधवार को सुबह आठ बजे तक कोहरा छंटने से मौसम साफ हुआ तो हल्की धूप निकली, लेकिन आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली सर्द हवा और बादलों के कारण मौसम फिर ठंडा हो गया। जनपद का अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बनता-बिगड़ता मौसम लोगों को राहत देने के मूड में नहीं है। पिछला सप्ताह काफी सर्द रहा। कोहरा और सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ी और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा पहुंचा। हालांकि रविवार और सोमवार को धूप खिली तो गर्माहट के कारण कुछ सुधार हुआ, लेकिन दोबारा मौसम मकर संक्रांति के दिन से पुराने ढर्रे की तरफ बढ़ने लगा है।
सुबह के समय कोहरे की अधिकता के कारण दृश्यता का ग्राफ आठ बजे के बाद जरूर सुधरा, लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहे और हवाओं के कारण ठंड बढ़ती गई। दिन डूबने के बाद एक बार फिर कोहरे का दौर दृश्यता कम करने लगा। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि कोहरा और बढ़ेगा। ठंड में इजाफा भी हवाओं के कारण होगा।