{"_id":"654d3332d187c7d337076bc4","slug":"there-will-be-diversion-in-the-city-from-today-morning-till-10-pm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9328-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में आज सुबह से लेकर रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में आज सुबह से लेकर रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
धनतेरस को देखते हुए नगर क्षेत्र में 10 से 12 नवंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
शहर में दो जगहों पर की गई पार्किंग की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धनतेरस को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष तैयारी की है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शुक्रवार सुबह से लेकर रात 10 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। खरीदारी के लिए आने वाले वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए दो जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
नगर क्षेत्र में 10 नवंबर से 12 नवंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेगा। त्योहार को देखते हुए रूट परिर्वतन, पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों को परेशानी न हो। सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक नो इंट्री प्रभावी रहेगी। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि त्योहार को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। शहर में लोगों को धनतेरस के दौरान खरीदारी में कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
डायवर्जन के अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी थानेदारों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की विशेष नजर बनी रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नो इंट्री के समय इस रूट से गुजरेंगे वाहन :
-सिसवा घुघुली के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना हो वह वाहन नो-इंट्री के समय शिकारपुर परतावल पनियरा, कैम्पियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे।
-निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।
-निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन/कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।
-चौक रोड़ से आने वाले सभी भारी वाहन/कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे।
-फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन / कामर्शियल वाहन जिनका निचलौल, चौक, सिंदुरिया , शिकारपुर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे।
-गोरखपुर, परतावल बाजार के तरफ आने वाले सभी भारी वाहन कामर्शियल वाहन नो इंट्री के समय शिकारपुर से ही डायवर्जन रहेगा।