{"_id":"65ae5761e0f04f822c04cc3d","slug":"there-was-laughter-in-the-womens-hospital-people-congratulated-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14380-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला अस्पताल में गूंजी किलकारी, लोगों ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला अस्पताल में गूंजी किलकारी, लोगों ने दी बधाई
Mon, 22 Jan 2024 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को दोपहर 12 बजे सीएचसी परतावल महिला अस्पताल में दो बच्चों की किलकारी गूंजी तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही यहां दो बेटियों का जन्म हुआ। यही नहीं लोगों ने उन्हें प्रभु श्रीराम की कृपा मानते हुए एक का नाम सीता तो दूसरे का नाम लक्ष्मी तय कर दिया।
परतावल सीएचसी में जहां दो हिन्दू परिवारों में किलकारी गूंजी वहीं जिला महिला अस्पताल में एक मुस्लिम परिवार में बेटी ने जन्म लिया। अस्पताल की स्टाफ नर्श स्नेहलता गौड़, श्वेता सरली टेम्पल के साथ मौजूद वहां के सभी तीमारदार भी अपने को इस खुशी में शामिल करने से रोक नहीं सके।
सोमवार को दोपहर 12 बजे अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। परतावल सीएचसी के महिला अस्पताल में कुछ मिनटों के अंतराल में दो प्रसव हुए और दोनों ही बेटियां है। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना निवासी सविता चौधरी को पुत्री पैदा हुई तो उनके पति गनेश बोल पड़े कि घर में जगत जननी मां सीता का आगमन हुआ है।
विज्ञापन
परतावल क्षेत्र के निवासी विजय की पत्नी प्रियंका ने भी पुत्री को जन्म दिया तो परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं था। प्राण प्रतिष्ठा के दिन पुत्री के जन्म से यह खुशी और बढ़ गई। वहीं जिला अस्पताल में फरेंदा क्षेत्र के पिपरा विशंभरपुर निवासी साफिया खातून ने भी पुत्री को जन्म दिया। रामोत्सव के बीच वह भी उत्साहित नजर आईं।